जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने दिया दिवाली को देखते हुए अहम निर्देश, आज किसान शाम 6 बजे तक बैंक से कर सकते है राशि आहरण

दुर्ग। जिला सहकारी केन्दीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने बताया कि छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी क़िस्त उनके बैंक खाते में भेजा गया है। बैंक के हितग्राहियों एवं किसानों की सुविधा हेतु राशि का भुगतान बैंकिंग लेन-देन का समय उनकी सुविधा हेतु बढाया गया है।आज 21 अक्टूबर को सुबह 10 से सन्ध्या 6 तक दीपावली के महापर्व के लिये यह लेन देन का समय निर्धारित किया गया है।उक्त अवधि के दौरान किसान सुविधा पूर्वक अपनी राशि बैंक खाते से निकाल सकते है।यह सुविधा जिला सहकारी बैंक दुर्ग के तीनों जिले दुर्ग ,बालोद व बेमेतरा मे भी लागू होगी।