
पाटन। पंचायत में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर जनपद पंचायत पाटन ब्लॉक के सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर के नेतृत्व में सरपंचों ने पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह से मुलाकात किया और ज्ञापन सौंपा। सचिव निहारिका बारिक सिंह में सरपंचों को उनके समस्याओं पर विचार कर आवश्यक हल करने के आश्वासन भी दिया। सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के समस्त ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतो में नव निर्वाचित सरपंच बने लगभग दस माह हो चुके है। समस्त ग्रामो की मुलभूत सुविधाओं एवं वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज व्यवस्था क्षीण हो चुकी है। चूंकि शासन एवं प्रशासन के द्वारा अभी तक किसी की राशि ग्राम पंचायत को उपलब्ध नहीं कराई गई है। अपितु आपके समक्ष संघ की ।। सुत्रीय मांग प्रस्तुत है।। मनरेगा में मजदूरी कार्य पुनः जारी किया जाए, जिससे पंचायतो का विकास किया जा सकें। 15 वें वित्त की वर्ष 2025-26 की राशि जारी किया जाए, जिससे पंचायतों का विकास किया जा सके। सरपंच का वर्तमान मानदेय जो कि 4000 रू है बहुत कम है। उसे बढ़ाकर 12000 किया जाए। पंचायतो को मिलने वाली मूलभूत एवं 15 वें वित्त आयोग की राशि 2011 की जनगणना के अनुसार आवंटित होता है उसे वर्तमान जनसंख्या के अनुसार आबंटित किया जाए।।पूर्व में संचालित गौठान के सभी खातों की जानकारी सरपंचो को दिया जाए एवं शेष राशि पंचायतो के मूलभूत समस्याओं एवं विकास के लिए जारी किया जाए एवं सरपंचो को इनकी राशि आहरण करने की अनुमति प्रदान किया जाए। गौण खनिज की राशि 2020-2021 तक की राशि प्राप्त हुआ है शेष वर्ष की राशि अविलंब प्रदान किया जाए। सरपंच निधि के रूप में प्रत्येक ग्राम पंचायतों को पांच लाख रुपये विकास हेतु प्रतिवर्ष प्रदान किया जाए। 15 वें वित्त में जिला स्तर 10 प्रतिशत, जनपद स्तर 15 प्रतिशत को हटाकर 100 प्रतिशत राशि ग्राम पंचायतो को प्रदाय किया जाए। पाटन ब्लाक के समस्त ग्राम पंचायतों में, जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माण कार्यों में हो रहे अनियमितता में सुधार लाया जाएं। गांव में लगे सोलर संयंत्रों का मरम्मत तत्काल कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि बढ़ाकर शहरो की तर्ज पर 2,50,000 रू. किया जाए एवं हितग्राहियों की भूमि के आभाव पर प्रथम मंजील पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण करने की अनुमति प्रदान की जाए।।उपरोक्त मांगो पर त्वरित कार्य करते हुए सभी सरपंच को न्याय दिलाकर सभी ग्राम पंचायतो के विकास की गति प्रदान करने की कृपा करें।







