बेलरगांव : बनोरा में 16 मार्च को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा…सैकड़ों श्रद्धालु होंगे शामिल

नगरी/ सिहावा, बेलरगांव।नगरी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बेलरगांव मुख्यालय के आश्रित ग्राम बनोरा में कई वर्षों से निकल रही है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सैकड़ों श्रद्धालुओं होते हैं शामिल भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 16 जुलाई को ग्राम बनोरा में श्रद्धा भक्ति और पारंपरिक उत्साह की साथ निकाली जाएगी इस ग्राम बनोरा में कई वर्षों से आयोजित हो रही इस रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ ,बलभद्र और देवी सुभद्रा सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर गांव वासियों को दर्शन देंगे ।आयोजन की तैयारी अंतिम चरण में और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यहां बनोरा में विराजित भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का मूर्ति 6वीं शताब्दी का है जो पूर्व में पताल गंगा में भव्य रूप राजाओं के द्वारा बनाए गए मंदिर में विराजित थी।जब दुधावा बांध का निर्माण हुआ और जब बांध में जल भराव होने से पूर्व गांव के पूवर्जों ने उस मंदिर में विराजमान श्री भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की मूर्ति को ग्राम बनोरा में लाकर मंदिर का निर्माण करके स्थापित किया गया है।आज पांचों के द्वारा उसकी सुबह शाम मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं।

समाजिक समरसता का संदेश
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक मानी जाती है इस आयोजन में सभी वर्गों और समुदायों के लोग बिना किसी भेदभाव के शामिल होते हैं भगवान से मंदिर से बाहर निकाल कर सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन देते हैं जो भारतीय संस्कृति की समरसता की भावना को दर्शाता है। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु पुरे उत्साह के साथ रथ की रस्सी खींचते हैं। मान्यता है कि रथ खींचने और यात्रा में सहभागी बनने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती है।

नगर भ्रमण के बाद मौसी घर पहुंचेंगे भगवान
आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर आयोजित इस रथ यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ अपने भक्तों की बीच गांव भ्रमण करेंगे इसके बाद तीनों देव मौसी के घर पहुंचेंगे जहां विशेष पूजा अर्चना और महाप्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा धार्मिक परंपरा के अनुसार यात्रा से लौटने पर भगवान और माता लक्ष्मी के बीच मान-मनौवल की रस्म निभाई जाती है जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होती है।


जिसमें ग्राम बनोरा के मंदिर अध्यक्ष एवं ग्राम विकास समिति अध्यक्ष बंशीलाल पाण्डेय, ग्राम पटेल राजूराम, वरिष्ठ नागरिक मनोहर निषाद, बाबूलाल नेताम,दुलेश निषाद,जीवन दसपुरीया,धरम कश्यप,साधुराम कश्यप इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।