विश्व मानवाधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित


पंडरिया-विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला महली में राष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार जिला इकाई के अध्यक्ष मलाइका सिंह राजपूत द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया।
कार्यक्रम में दुनिया भर में लोगों के जन्म सिद्ध अधिकारों की अहमियत को उजागर करते हुए समानता स्वतंत्रता और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए एक संगोष्ठी के अवसर पर सभी बच्चों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, शाला प्रबंधन के अध्यक्ष, पंच,कन्या शाला के व्याख्याता सी.एस.क्षत्री, शाला के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं,वालिंटियर कुलपति दास मानिकपुरी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर शिक्षक छबिलाल क्षत्रिय के द्वारा राष्ट्रीय मानवाधिकार परिचय का वाचन किया गया।नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति वृहत रूप से चर्चा की गई तत्पश्चात
विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में शाला के सभी विद्यार्थियों के द्वारा छत्तीसगढ़ी राज्य गीत अरपा पैरी,पश्चात राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम सस्वर गान किया गया।