शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में करगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया

अंडा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़िया में करगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया यह दिवस भारतीय सेना के एतिहासिक जीत का 27 वां वर्षगांठ है इस कार्यक्रम में विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबन्ध, वाद विवाद, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ साथ ही विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, गीत एवं कविता की प्रस्तुति दी गई प्राचार्य नीलमणि उजवने द्वारा कहा गया कि आज हम कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय देकर विजय प्राप्त की यह दिन हमें अपने सैनिकों के त्याग अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। हमें भी उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा और देशप्रेम की भावना के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए व्याख्याता भवानी सिंह देशमुख द्वारा विद्यार्थियों को यह बताया गया कि कैसे कारगिल के भौगोलिक संरचना वातावरण
में देश के जवानों ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया और विजय का तिरंगा लहराया आइए हम सभी वीर शहीदों को नमन करें और भारत की एकता, अखंडता और सम्मान की रक्षा का संकल्प लें व्याख्याता शीलाचन्द्रा ने विद्यार्थियों को अच्छी प्रस्तुति करने के लिए बधाई प्रेषित की साथ ही भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों में सहभागिता हेतु प्रोत्साहन प्रदान किया।

कार्यक्रम के प्रभारी व्याख्याता डॉ सरोज साहू द्वारा छात्रों की प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट कर सभी तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया डॉ साहू ने कहा इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं बल्कि सभी के मन में देशभक्ति अनुशासन आत्मविश्वास और अपने वीर सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है सभी प्रतिभागियों से अनुरोध कि या गया वे पूरे उत्साह ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में भाग लें जीत और हार जीवन का हिस्सा हैं इसलिए परिणाम की चिंता किए बिना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें ।

निबंध में 16 चित्रकला में 20
भाषण में 8 वाद विवाद प्रतियोगिता में 6 एवं रैली में 200 बच्चे सम्मिलित हुए जिसमें से चित्रकला में प्रथम राहुल द्वितीय तुषार यादव तृतीय डीलेश्वर निबंध में प्रथम चंचल देशमुख द्वितीय रीतिमा ठाकुर तृतीय झमिता निषाद भाषण में प्रथम ईशा ठाकुर द्वितीय दीपेश साहू तृतीय देवकुमार देवांगन वाद विवाद पक्ष में प्रथम भावना द्वितीय लिकेश साहू विपक्ष में प्रथम पूनम द्वितीय तुलसी रही। ग्राम सरपंच खुमान निषाद एवं ग्रामीण जनों ने विद्यार्थियों के क्रियाशीलता की सराहना की व्याख्याता डॉक्टर रूपमती साहू प्रीतम देवांगन दानेश्वरी सिन्हा वेदिका साहू रीना पिलोदिया सी एम बिसेन हर्षा महलवार प्रीति सलाम समीर भेलवा वीरेंद्र गजपाल टी एन साहू द्वारा विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया ।