पाटन।।आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज पाटन राज द्वारा 21 दिसम्बर को अमर शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस मनाया जाएगा। रविवार को सुबह से आयोजन की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह भवन इंदिरा नगर पाटन में स्थित शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया जाएगा। ।शुभारंभ एवं दीप प्रज्वलन प्रातः 10 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन एवं विधायक पाटन) होंगे। अध्यक्षता कमलेश सोरी (केन्द्रीय अध्यक्ष, गोंड़ महासभा धमधागढ़)करेंगें । विशेष अतिथि।राजा टाकेश्वर शाह खुसरो (अध्यक्ष न.पं. गंडई, जिला-खैरागढ), जिवराखन मंडावी (अध्यक्ष अंगार मोती ट्रस्ट धमतरी), यशपाल मंडावी (उपाध्यक्ष केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़), गोरेलाल ध्रुव (महासचिव धमधागढ़), टानेश्वर ध्रुव जी (कोषाध्यक्ष धमधागढ़), संतलाल कोड़प्पा (अध्यक्ष, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज पाटन राज), आशीष वर्मा (पूर्व ओ. एस. डी. मुख्यमंत्री), देवेन्द्र चन्द्रवंशी (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग), श्रीमती जोमिज ठाकुर (जिला पंचायत सदस्य दुर्ग), राजेश ठाकुर (संरक्षक-पाटन राज), कमलेश नेताम जी (संरक्षक-पाटन राज) होंगे। सुबह ।पूजा अर्चना के बाद गौरा गौरी एवं कलश शोभा यात्रा सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। सामाजिक युवा-युवतियों द्वारा
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति दी जाएगी।
समापन समारोह शाम 5 बजे होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती कौशिल्या देवी साय (समाजसेविका) ( धर्म पत्नी मुख्यमंत्री छ.ग. शासन)होंगी। विशेष रूप से विजय बघेल (सांसद लोकसभा क्षेत्र दुर्ग), विकास मरकाम (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अध्यक्ष वन औषधि पादप बोर्ड छ.ग.), जितेन्द्र, वर्मा जी (प्रदेश मंत्री दर्जा प्राप्त छ.ग. शासन) होंगें। अध्यक्षता कमलेश सोरी (केन्द्रीय अध्यक्ष, गोंड़ महासभा धमधागढ़) , राजा टाकेश्वर शाह खुसरो (अध्यक्ष न.पं. गंडई, जिला-खैरागढ़), जिवराखन मंडावी जी (अध्यक्ष अंगार मोती ट्रस्ट धमतरी), यशपाल मंडावी जी (उपाध्यक्ष केन्द्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़), गोरेलाल ध्रुव जी (महासचिव धमधागढ़), दानेश्वर ध्रुव जी (कोषाध्यक्ष धमधागढ़), संतलाल कोड़प्पा जी (अध्यक्ष, आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज पाटन राज) थानसिंग मंडावी (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनु. जनजाति मोर्चा), श्रीमती कीर्ति नायक जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), योगेश निक्की भाले जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन) , श्रीमती निशा योगेश सोनी जी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत पाटन)।एवं समस्त पार्षदगण नगर पंचायत पाटन होंगे।







