जशपुर। अंकिरा क्षेत्र में चाेरी की वारदात बढ़ती जा रही है। तुमला थाना क्षेत्र के विगत 6 माह से लगातार वारदातें सामने आ रही है। कुछ माह पहले ग्राम भेजरीडांड पर बन रहे पुलिया में लगने वाला 60 नग लोहे की प्लेट की चोरी हो गई थी। अब चोरों से किसान परेशान हैं। किसान ना सिर्फ सोलर प्लेट चुरा रहे हैं, बल्कि हैंडपंप तक उखाड़ ले गए हैं। साथ ही निर्माण कार्य में लगे वाला सामग्रियों की चोरी होने से ठेकेदार परेशान हैं।
अबतक हाथीबेड में 40 नग, माटीहेजा में 16 नग, सागजोर में 40 प्लेट की चाेरी हो चुकी है। साथ ही ग्राम पंचायत फरदबहार के केरवारजोर खेत में लगी सोलर प्लेट को निकाल लिए। ग्राम कोंरगामाल के बोरिंग को भी उखाड़ दिया गया है। चोरों की नजर भी गाेठानाें में लगे सोलर प्लेटों पर भी है। जहां शुक्र-शनिवार की रात ग्राम पंचायत झारमुंडा के गाेठान में भी लगे सोलर प्लेट को चोर ले उड़े हैं। दर्जनों शिकायतों के बावजूद तुमला पुलिस अबतक एक भी चोर नहीं पकड़ पाई है।

पुलिस का खौफ भी खत्म
तुमला थाना से लगे 5से 10 किलोमीटर के अंदर ही चोर चोरी को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल पा रहा है। प्लेटों की हुई चोरी की जानकारी तुमला पुलिस को लिखित में दी गई है। जहां आश्वासन तो दिया गया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है,
खेतों से सोलर प्लेट और निर्माण स्थल से सामग्रियों की रोजाना हो रही है चोरी, पंप के साथ हैंडपंप तक उखाड़कर ले गए