। रानितराई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरारी में अवैध महुआ शराब की बिक्री अब राजनीतिक रंग लेने लगी है। सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण पाहन्दा में धरने पर बैठे है। जिसे भाजपा पाटन का भी समर्थन मिला। आज सांसद विजय बघेल भी पाहन्दा पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन किया। बता दे कि ग्राम घोरारी में अवैध रूप से बिक रही महुआ शराब पर पाबंदी लगाने सरपंच द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। जिला के सांसद विजय बघेल, तीनो मण्डल के अध्यक्ष लोकमनी चन्द्राकर, खेमलाल साहू, लालेश्वर साहू सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता भी पहन्दा धरना स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया है। इधर पुलिस लगातार छापामार कार्रवाई कर घोरारी में अवैध शराब बनाने को समान को नष्ट कर रहे है।