जो 13 से 15 अगस्त तक किया जाना था। इसी कड़ी में सोमवार को प्राथमिक शाला दमगढ़ और पूर्व माध्यमिक शाला दमगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्व प्रथम तिरंगा रैली निकाल कर किया गया।तत्पश्चात हर घर तिरंगा गीत चलाते हुए गांव के लोगो को तिरंगा और पौधा वितरण किया गया।बच्चो को देश के स्वतंत्र सेनानियो के संबंध में तथाउनके कार्यों व संघर्षो की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गा कर किया गया। कार्यक्रम में धनीराम कडमिया, झुलसिंह परस्ते ,नारायण प्रसाद कृषे, राजू श्याम, धनसिंह मरावी, गणेश चक्रधारी ,कौशिल्या धुर्वे एवं गांव के लोग व बच्चे शामिल हुए।

- August 14, 2023