अण्डा। शैलदेवी महाविद्यालय अण्डा में हरतालिका तीज के अवसर पर 12 सितंबर 2026 को ‘तीज मिलन समारोह 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। समारोह में आसपास की करीब 20 ग्राम पंचायतों की महिला जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में अछोटी की सरपंच झरन्ना दिल्लीवार, कुथरेल गीता गजपाल, जंजगिरी गीता ठाकुर, चिंगरी पुष्पा बाघमारे, द्वारिकाडीह लक्ष्मी ठाकुर, मुंदेरा की प्रीति ग्वालियर, परसदा सत्यवती साहू, सिरसिदा सरस्वती चन्द्राकर, चिरपोटी पूजा चन्द्राकर, सुकरी ज्योति यादव, सिर्री भारती देवांगन, लिमोरा मरियापार तिलेश्वरी, खुटेरी नविता साहू, कुथरेल पेमीन साहू, खप्परवारा सुधा चन्द्राकर, भटगांव भारती साहू, देवरी कुशुम देशमुख, तिलोदा लीना देशमुख, भरदाखुर्द रंजना पवार तथा कुथरेल पंच कुसुम साहू मौजूद रहीं।

समारोह में मेहंदी प्रतियोगिता, पारंपरिक वेशभूषा, तीज गीत, लोकगीत, एकल एवं सामूहिक नृत्य, पारंपरिक खेल सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी प्रतिभागियों और छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।


आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं लोक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ छात्राओं, शिक्षिकाओं और महिला जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी सौहार्द एवं अपनत्व को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम के दौरान तीज को संस्कृति, प्रेम, सौहार्द और नारी शक्ति के उत्सव के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। अंत में अतिथियों, महिला जनप्रतिनिधियों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का समापन किया गया।






