मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी यादव समाज सिहावा क्षेत्र द्वारा मां शीतला मंदिर प्रांगण यादव सामुदायिक भवन में मनाया गया। दिनांक 06/09 /2023 दिन बुधवार को समय 11:00 बजे से कलश यात्रा, राउत नाचा बाजा गाजा के साथ ग्राम भीतररास से श्रृंगी ऋषि पहाड़ प्रवेश द्वार, सिहावा बस स्टैंड से होते हुए मां शीतला मंदिर प्रांगण में समाप्त किया। जिसमें हजारों सामाजिक जनों की संख्या में प्रभात फेरी यात्रा में शामिल हुए। सिहावा क्षेत्र के अध्यक्ष जयराम यादव बांसपानी गैंदलाल यादव कोषाध्यक्ष सिहावा संरक्षक, सदाराम यादव देवगांव सचिव, रामदयाल यादव गढडोंगरी संचालक, दिनेश कुमार यादव तुमडीबहार युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार यादव गढडोंगरी सचिव, कचरू राम यादव धनोरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष खेमीन यादव सिहावा, सिहावा परिक्षेत्र अध्यक्ष बिंदु लाल यादव सिहावा, भोथली परिक्षेत्र अध्यक्ष अंकालुराम यादव छोटे गोबरा, दुगली परिक्षेत्र अध्यक्ष प्रभु लाल यादव देवगांव, बेलर परिक्षेत्र अध्यक्ष गणेश राम यादव गढडोगरी एवं महासभा के समस्त पदाधिकारी पंचगण महिला प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं युवा प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी पंच एवं चारों परिक्षेत्र की समस्त पदाधिकारी पंच म व सदस्यों की बहुल्य उपस्थिति में धूमधाम से शोभा यात्रा के साथ जन्म उत्सव पूजा अर्चना के साथ मनाया गया।

- September 7, 2023