आशीष दास

कोंडागांव/फरसगांव । पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस 25 दिसंबर को प्रत्येक मंडल स्तर पर भाजपा सुशासन दिवस मनाया गया।
इसी कड़ी में भाजपा फरसगांव मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिकदार के नेतृत्व में स्थानीय रेस्टहाउस में सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय बाजपेई जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया गया, और मौके पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुए केन्द्र सरकार की योजना के लाभार्थियों के मध्य योजनाओं में उपलब्धियों की चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सोमा दास, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र, मनीराम मंडावी, शैल सेठिया, गणेश जायसवाल, मंजुलता मरकाम, सुकलाल मरकाम, कुशल पांडे सहित मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






