स्थापना दिवस व एकादशी पर पौधारोपण


पंडरिया-पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया द्वारा लगातार पौधारोपण का कार्य जारी है।अनेक पर्व व अनेक अवसरों पर पौधारोपण का कार्य किया जाता है।समिति के सदस्यों ने शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नए बाजार परिसर में कदम्ब का एक पौधा रोपित किया।वहीं रविवार को देवउठनी एकादशी व तुलसी विवाह के अवसर नगर के नए बाजार में गुलमोहर का एक पौधा रोपित कर लोगों को पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, मोहन सिंह (राजू), गोविंद रजक, राजीव श्रीवास्तव, एस एल कुर्रे व शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे।