दल्लीराजहरा। सीआईएसएफ आरक्षक शंकु सुरेश अपने साथी आरक्षक नोहर लाल के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 जे-3288 से अपनी ड्यूटी पर पेट्रोलिंग करने राजहरा माइंस एरिया निकले थे सुबह करीबन 6-7 बजे राजहरा माइंस स्कैप यार्ड में 7-8 आरोपीगण लोहा चोरी कर रहा था जिसे सीआईएसएफ के कर्मचारियों द्वारा आवाज देने पर आरोपीगण वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली तरफ भाग गये पता तलाश पर सभी आरोपीगण शंकर सुरेन्द्र के घर के पास मिले जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा माइंस में चोरी करने के लिये क्यों घुसे थे पुछने पर सभी आरोपीगण योजना बनाकर तुम लोगों के कारण हम लोग माइंस अंदर जा नहीं पाते हैं कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शंकर सुरेन्द्र ने चाकू सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश के पीठ पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे दोनो सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिये अपने मोटर सायकल को छोड़कर थाना आये। आरोपीगण ने सुरक्षाकर्मी के मोटर को भी आग आग लगा दिया, प्रार्थी सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा 146,147, 148, 149, 186, 332, 353, 307, 294, 506बी 324,335 भादवि 25, 27 आर्म्स का अपराध पंजीबध्द कर आरोपीगण शंकर सुरेन्द्र साकिन वार्ड कमांक 02 पण्डरदल्ली रामनगर चौक,गौकरण करायत निवासी वार्ड क्रमांक 01 पण्डरदल्ली, सूरज पासवान वार्ड क्रमांक 10 पुराना बजार एवं शेखर वार्ड क्रमांक 02 पण्डरदल्ली राजहरा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया । आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी शंकर सुरेन्द्र से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का चाकू, आरोपी गौकरण उर्फ करण करायत से एक नग लायटर, आरोपी सूरज पासवान से घटना में प्रयुक्त एक नग बिना नम्बर की स्कूटी को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, प्रकरण के अन्य आरोपीगण की पता तलाश की जा रही है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगण की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना प्रभारी वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अजय माहला, धर्मेन्द्र सेन, एस कुमार तारम, मनोज साहू, रवि यादव, जीवन नाग की अहम भूमिका रही।







