आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की हुई मौत दो गंभीर रूप से घायल

कांकेर । 2 हफ्ते बाद जिले में गर्जन के साथ बारिश हुई है बारिश से किसानों के चेहरे में तो रौनक आ गई हैं परंतु अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत और दो मवोशियो की घायल होने की खबर सामने आ रही है।
दरसल 2 सितंबर को दोपहर से कांकेर जिले में मूसलाधार बारिश हो रही थी जो शाम 5 बजे तक हुई इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की खबर सामने आ रही है दुर्गुकोदल विकासखंड अंतर्गत ग्राम हानपतरी के हिगंनपुर में स्थित गौठान में भी अचानक आकाशीय बिजली गिरी आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसकी इलाज की जा रही है।
आकाशी बिजली गिरने से किसान रामनाथ नरेटी की 1, मेघनाथ गोटा की तीन, रमजान ध्रुव 1, गन्नू राम 1, विजय पटेल 1 व अन्य तीन किसानों की मवेशियों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है वही सभी किसान शासन प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगा रहे हैं।