जामगांव आर

शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव आर, भरर के राष्ट्रीय सेवा योजना के दिवसीय शिविर का ग्राम पौहा में समापन हुआ. रा से यो के इस शिविर का उद्देश्य ग्राम पौहा के लोगों के साथ विद्यार्थियों में भी समाज के कार्यों को संकल्पबद्ध होकर करने की भावना रही. शिविर के सभी दिनों में विद्यार्थियों ने स्वच्छता के कार्यो के साथ एचआईवी एड्स की जागरूकता, नशा मुक्त राज्य, भय रहित वातावरण, उद्यमिता विकास, विद्यार्थियों की अच्छी शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, तकनीकी ज्ञान आदि विषयों के लिए ना सिर्फ स्वयं कार्य किए ब्लकि बौधिक चर्चा के माध्यम से गाँव वालों को भी प्रेरित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिखा अग्रवाल ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को देश और समाज के लिए सोचने की भावना जिवित रखने पर बल दिया. उन्होंने आगे भी राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों को पहले से बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी. सभी 10 दिनों में विद्यार्थियों ने ग्रुप में बंट कर अलग अलग प्रभागों में अपनी भूमिका को कुशलता से निभाया. स्वच्छता , अनुशासन , परियोजना , भोजन , कार्यक्रम, क्रीड़ा, सांस्कृतिक सर्वे प्रभारियों ने अपने कार्योँ को तन्मयता से पूरा किया. संपूर्ण अवधि में स्वास्थ्य विभाग, कृषि महाविद्यालय, समाज कल्याण विभाग, बैंक और वित्तीय अधिकारियों, महिला उद्यमिता के प्रमुख जनों ने अपना योगदान दिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी तथा मनोज यादव के निर्देशन में कार्यों को सफल बनाया. ग्राम सर्वे के आधार पर बनी रिपोर्ट को आगे अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
अंतिम दिन विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई, गड्ढों को भरने , पौधा रोपण, तथा एचआईवी जागरूकता पर रेड रिबन , नुक्कड नाटक, सीनियर citizen सम्मान, स्वच्छता रैली जैसे कार्यों को पूरा किया. शिविर निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक डॉ jainendra दीवान ने विद्यार्थियों को लगातार अच्छे कार्यों में शामिल होकर व्यक्तिव विकास की बात कही. शिविर अवधि में ग्राम पौहा के सरपंच श्रवण ठाकुर, सचिव नरेश पटेल और शाला प्राचार्य खिलेश साहू ने अपना सहयोग प्रदान किया।
एन.एस.एस. के विद्यार्थियों ने ग्राम पौहा के प्राइमरी, आंगनबाड़ी विद्यार्थियों को अंतिम दिन न्योता भोज के लिए आमंत्रित किया और उनकी प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कृत भी किया. ग्रामीणों के लिए साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सम्पूर्ण शिविर अवधि में श्रीमती नीता कुम्भारे, रजनीशकांत तिवारी, डॉ. नरेशघर दीवान, डॉ आबिद हसन खान, ऐश्वर्य सिंह ठाकुर, मनोज कुमार यादव सहित सभीने अपना सहयोग प्रदान किया. । एन.एस.एस. प्रभारी श्रीमती चेतना सोनी ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और डिजिटल साक्षरता के उदेश्य के अनुसार कार्य को करने के लिए आश्वासित किया। एन.एस.एस. विद्यार्थियों मे डामिन, धनेश, भारती, चन्द्रकला, शोभित, लक्ष्मी, दिव्या थानेश्वर, समीर आदि विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। सभी विद्यार्थियों को विशेष कार्यों के लिए पुरस्कृत और प्रमाणपत्र दिया जाएगा.






