सेवा सहकारी समिति तिरगा के कृषक सदस्यों को 10 प्रतिशत शेयर लाभांश वितरित, किसानों के खातों में पहुंची राशि

धनतेरस एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर किसानों को मिला लाभ, सदस्यों ने बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के प्रति जताया आभार

अण्डा।जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के स्थापना दिवस एवं धनतेरस के शुभ अवसर पर सेवा सहकारी समिति तिरगा, जिला दुर्ग (पंजीयन क्रमांक 1202) द्वारा कृषक सदस्यों को शेयर लाभांश का वितरण किया गया।


समिति के अनुसार 31 मार्च 2026 की स्थिति में कृषक सदस्यों की जमा शेयर राशि 2 लाख 78 हजार 815 रुपये थी। इस राशि पर 10 प्रतिशत की दर से कुल 27 हजार 881.50 रुपये का शेयर लाभांश निर्धारित किया गया। उक्त लाभांश की राशि 6 नवंबर 2026 को किसानों के बैंक खातों में अंतरित की गई।


शेयर लाभांश की राशि खातों में पहुंचने पर कृषक सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिए प्राधिकृत अधिकारी देवसिंह ठाकुर एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के प्रति आभार जताया।


इस अवसर पर किसान सदस्य खुमान देशमुख, उमेश देशमुख, गैंदा लाल देशमुख, उमेन सिंह देशमुख, टिकेश्वर, युवराज, मोहन, श्रीराम, फिरोज बेलचंदन, अन्नूराम बेलचंदन, निर्भय बेलचंदन, उपसरपंच सुखितराम धीमर, भूपेंद्र बेलचंदन, मुकेश बेलचंदन, नन्नू बेलचंदन एवं गोविंद देशमुख उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के सहायक प्रभारी पुकेश्वर दिल्लीवार, हेमंत दिल्लीवार कंप्यूटर ऑपरेटर )तिलक यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।