गणेश विसर्जन देखने गई 10 वर्षीय बच्ची हुई सड़क दुर्घटना की शिकार, पाटन थाना में मामला दर्ज


पाटन। ग्राम सोरम में गणेश विसर्जन देखने गई एक बच्ची को बाइक ने ठोकर मार दी। इसे बच्ची घायल हो गई। पाटन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है । जानकारी के मुताबिक आवेदक हुबचंद यादव 30 साल
ग्राम सोरम में रहता है। खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 30.09.2023 को शाम को लगभग 07.30 बजे हबचंद की बेटी कुमारी वीना यादव उम्र 10 वर्ष की गणेश विसर्जन देखने के लिए गयी थी तो अजीत वर्मा के घर के सामने मेन रोड पर विकास वर्मा पिता पिलु वर्मा ने अपने मोटर सायकल को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाकर हबचंद की बेटी कुमारी वीना यादव को एक्सीडेंट कर दिया जिससे वीना के चेहरा (दाढी) दोनों पैर एवं सिर में चोट लगा है । पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।