पंडरिया-ब्लाक के वनांचल में ढोलढोली के पास आगर नदी में पूरे बरसात पुलिया के ऊपर से पानी चलते रहता है।हल्की बारिश होने पर इसमें बाढ़ आ जाता है।जिसके चलते भाकुर,सेंदुरखार,सारपानी, छिंडीडीह,लिहाटोला,ढोलढोली,तेलियापानी,बसूलालूट,सेजाडीह, पिपरटोला, देवानपटपर सहित दर्जन भर से अधिक गांवों को परेशानी होती है।बाढ़ के कारण क्षेत्र की शिक्षा से लेकर सभी व्यवस्था प्रभावित होती है।बरसात के दिनों में ब्लाक मुख्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है।उक्त रपटा को बाढ़ में पार करते समय कई लोग बह चूके हैं,इसके बावजूद प्रशासन सुध नहीं ले रहा है।शासन को यहां ऊंचा पुल बनवाना चाहिये,जिससे वनांचल के लोगों को सुविधा मिल सके।हाल में नदी के पाइप में भरे मलबे को जेसीबी से साफ कर भी बाढ़ के प्रभाव को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।