राजीव लोचन आयुर्वेद महाविद्यालय में संपन्न हुआ 10वां आयुर्वेद दिवस




अंडा। फोटो। राजीव लोचन आयुर्वेद महाविद्यालय चंदखुरी दुर्ग में विगत दिनों को 10वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सुबह धन्वंतरि पुजन, योगा एवं मेडिटेशन सेशन हुए। आयुर्वेद आहार स्पर्धा तथा पोस्टर स्पर्धा, विभिन्न आयुर्वेद विषय पर क्वीज का भी आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं द्वारा आयुर्वेद संदर्भित रोल प्ले भी किया गया। महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा अपने चिकित्सकीय अनुभव साझा किये गये। महाविद्यालय की प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा साहु तथा प्राचार्या डॉ. वंदना फटिंग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किये गये। प्राचार्या ने अपने संबोधन में आयुर्वेद में रिसर्च की आवश्यकता तथा आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा साहु ने आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रयास करने तथा महाविद्यालय के छात्रों को विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।