भिलाई। पुलिस लाइन में सेवारत रहे 16 सब इंस्पेक्टरों को थानों में पोस्टिंग दी गई है। एसपी शलभ सिन्हा ने इसे लेकर आदेश जारी किया है, जिसमें एसआई राम नारायण ध्रुव को अंजोरा चौकी प्रभारी और पारस सिंह ठाकुर को नगपुरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शेष को ट्रैफिक समेत अन्य थानों में पोस्टिंग दी गई है। आदेश के मुताबिक अशोक कुमार द्विवेदी को कुम्हारी थाना, योगेश्वर कुमार वर्मा को सुपेला थाना, चितराज ठाकुर को पाटन थाना, पुनीत राम सूर्यवंशी को अमलेश्वर थाना, राजकुमारी कामड़े को वैशाली नगर थाना, देवलाल साहू और राजकरण सिंह को ट्रैफिक, धनेश शर्मा को भट्ठी थाना, युवराज कुमार साहू को खुर्सीपार थाना, पैकूराम भगत को उतई थाना, मकरध्वज प्रधान दुर्ग, सुभाष कुमार लाल पुलगांव, राजीव लोचन सिंह को मोहन नगर थाना, गोवर्धन सिंह को भिलाई नगर में पोस्टिंग दी गई है।







