प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में   सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के दिशा में 11 साल संकल्प से सिद्धि का प्रतीक -अजय तिवारी


  पाटन। भारतीय जनता पार्टी दरबार मोख़ली मंडल के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक 11वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का कार्यशाला का आयोजन विश्राम गृह दरबार मोख़ली में किया गया।भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू ने दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने मोदी जी के सफलतम 11वर्ष में देश के लिए मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन के द्रुढ संकल्प एवं उनके कड़ी मेहनत के लिए साधुवाद दिया।
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए हैं। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा हैं। ‎प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय तिवारी ने कहा कि 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है। कई बड़े व ऐतिहासिक फैसले, वैश्विक प्रतिनिधित्व, देश की सुरक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धियां और देश की प्रगति के साथ ही जनाकांक्षाओं को प्रधानमंत्री जी ने पूरा करते हुए हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे हैं। उनके कुशल नीतियों एवं योजनाओं से ही आज देश के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट दिख रहा है वहीं आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है।‎धमधा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत ने कहा कि  सबका साथ_ सबका विकास की भावना से प्रेरित यह अमृतकाल, भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि  आज उनके कुशल नीतियों का ही परिणाम है कि 11 वर्षों में देश में ऐतिहासिक परिवर्तन आए हैं वहीं जनहितैषी योजनाओं से आमजनों के जीवन स्तर में सुधार आया है। प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवार को गरिमापूर्ण जीवन देने में सुलभ बनाया है। कार्यक्रम संचालन पारखत साहू एवं आभार कार्यक्रम संयोजिका सरिता साहू ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद बघेल,डॉ.सुरेश साहू,चंद्रिका साहू,येगवेंद्र साहू,आशीष बंछोर,राजू वर्मा, भूपेंद्र जांगड़े, रामचंद वर्मा, पुष्कर साहू, मोगन सपहा, बलवंत सिंह वर्मा,राकेश आदिल,खिलेश यादव, नारायण साहू,डोमन साहू,हीरामन कौशिक,ध्रुव कुमार वर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।