पाटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज अमलेश्वर स्थित महादेव घाट में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 12 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बताया गया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाते हुए महादेव घाट में दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाम को बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन के दौरान महादेव घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाएगा।







