पंडरिया।लोक कल्याण और जनहित में की कामना के साथ नगर के शिव घाट में पिछले 12 सप्ताह से नगर महाआरती की जा रही है।नगर के वार्ड 18 शिव घाट में भक्त जनों द्वारा भक्ति और श्रद्धा के साथ 12 वे सप्ताह महाआरती भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ ।

जनमानस में सत्य सनातन की भक्ति भावना को पुनर्स्थापित करता हुआ यह आयोजन अपने आप में एक अनूठा प्रयास तथा अभिनव आयोजन बन गया है।सोमवार के इस महाआरती में प्रमुख यजमान के रूप में कसौधन गुप्ता समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता सपरिवार तथा शिक्षक रघुनन्दन गुप्ता सपरिवार सम्मिलित हुए।आयोजन कर्ता विजय ताम्रकार परिवार तथा महामाया सेवा समिति के साथ आचार्य आशीष शर्मा ने मंत्रोच्चार,और विधिवत कर्मकांड से श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भक्त जनों के साथ गंगा मईया को दीपदान कर अपार भक्ति भावना और अगाध श्रद्धा का परिचय दिया है।

जनकल्याण के लिए किया गया यह प्रयास, भक्तिमय स्तुति संपूर्ण जगत के साथ सभी के लिए हितकारी हो रहा है।







