ग्राम देवादा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, सांसद विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
पाटन। दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत देवादा में रविवार, 25 अक्टूबर को विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। समारोह के माध्यम से गांव में विकास कार्यों को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल शामिल हुए। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा उपस्थित थे।। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर पंचायत पाटन के भाजपा मंडल पाटन की अध्यक्ष रानी केशव बंछोर तथा अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह में ग्राम पंचायत देवादा के सरपंच लक्ष्मी वर्मा, उपसरपंच सोहन साहू, सचिव धर्मेंद्र वर्मा सहित पंचायत पदाधिकारियों एवं पंचगणों की सहभागिता रही। इस अवसर पर गांव के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के दौरान शाम 6 बजे से लोक धरोहर अहिवारा की प्रस्तुति में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
समारोह में ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।





