पाटन। अम्लेश्वर से महादेव घाट के मध्य एक पेट्रोल डीजल के टैंकर की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। गाड़ी के ड्राइवर फरार हो गए है। वही कंडेक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण अम्लेश्वर थाना में बड़ी संख्या में पहुंचे थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय बालक आदित्य साहू सुन्दर नगर रायपुर से ट्यूशन पढ़कर वापस अपने घर दुर्गा नगर अम्लेश्वर जा रहा था। रास्ते में टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है की टैंकर भी रायपुर को तरफ से ही आ रही थी। जानकारी के मुताबिक बालक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जिसे पाटन अस्पताल के मार्चयुरी में रखवाया गया है।







