पूर्व जिला पंचायत रघुनंदन पाठक सहित 141 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।संगठन को मिलेगी मजबूती


पंडरिया-पूर्व जिला पंचायत सदस्य रघुनंदन पाठक के साथ नगर व ब्लाक के 141 कार्यक्रताओं ने भाजपा में वापसी की तथा पार्टी में शामिल हुए। शुक्रवार को कुशा भाऊ ठाकरे इंडोर स्टेडियम में मुख्य मंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव , विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, विशेश्वर सिंह पटेल पूर्व गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, केदार गुप्ता प्रवक्ता के उपस्थिति में पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व जिला जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा जिला कबीरधाम रघुनन्दन पाठक एवम पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर जितेंद्र सिंह का 11साल बाद भाजपा में घर वापसी हुआ।श्री पाठक के साथ 141कारकर्ता भी शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रुप से कौशल चंद्रवंशी सोढा , डाक्टर सुरेश कुमार तिवारी, कबीरधाम जिला स्वास्थ अधिकारी सेवा निवृत, आदिवासी नेता देव सिंह मरावी बदना, शिव चरण धुर्वे (गोंडवाना) रवन मंझोली, शंकर राव कांग्रेस पार्षद वार्ड क्रमांक 6, नगर पालिका पंडरिया पंडरिया, जमीदारी के कुमार अमर राज सिंह राजमहल पंडरिया, जिला गुड़ संघ के जिला अध्यक्ष प्रयास पाठक, वरिष्ठ पत्रकार रविनंदन पांडेय कोदवा गोडान , प्रशांत अशोक तिवारी दुल्लापुर, रवि सिंह ठाकुर ,कापा, प्रशांत सिंह कांग्रेस नेता पंडरिया, कुंदन पटेल लोहरा, कृष्णा यादव कौवानार, रज्जू मीरे, समारूपारा , धनराज धन्नू चंद्राकार सहित 141से ज्यादा लोगों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन 400पार को पूरा करने भाजपा में शामिल हुए।साथ ही भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय को जीतने के लक्ष्य के साथ क्षेत्रीय विधायिका विधायक भावना बोहरा के अगुवाई में प्रदेश भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा में प्रवेश लिया।शामिल होने के बाद श्री पाठक ने क्षेत्र में भाजपा के लिए सभी कार्यक्रताओं के साथ मिलकर जीत दिलाने की बात कही।