विश्व कैंसर दिवस पर 147 महिलाओं की जांच की गई, कुम्हली में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित


पाटन।  विश्व कैंसर दिवस पर जिला दुर्ग के विकासखंड पाटन के ग्राम कुम्हली मेे स्तन कैंसर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया गया। बीएमओ पाटन डॉ.आशीष शर्मा एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर डॉ.उमेश कुमार मिर्झा ने बताया कि  कलेक्टर दुर्ग के मार्गदर्शन में गैर संचारी रोग विशेषकर स्तन कैंसर से बचाव एवं शीघ्र पहचान हेतु विभिन्न ग्रामों में स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को विकासखंड पाटन के ग्राम कुम्हली के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मितानिनों मितानिन प्रेरक एवं सरपंच  डोमर सिंह साहू  के सहयोग से 147 महिलाओं ने स्तन जॉच एवं  स्क्रीनिंग करवाई।  ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से उपलब्ध अमेरिका में विकसित आईब्रेस्ट स्कैनर मशीन से कुछ मिनट में ही जांच हो जाती है। स्वास्थ्य विभाग से डॉ.जे पी मेश्राम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग के निर्देशन में  डॉ उमेश कुमार मिर्झा (सेक्टर प्रभारी) , कु.रिशु गुप्ता (सी एच ओ),  मिथलेश साहू आरएचओ, श्रीमती गीताजंली साहू स्टॉफ नर्स
कु.पुष्पलता सिंहा ईएमटी, यूएसलाईप साईस मुबई से डॉ गंधाली देसाई (प्रोक्डेट स्पेशलिस्ट) , शालमलई प्रधान (प्रोक्डेट स्पेशलिस्ट) कि टीम ने 147 ब्रेस्ट स्क्रीनिंग संपन्न किया गया।  मितानिनो एवं ग्रामीण महिलाओं के सहयोग से कार्य का सफल क्रियान्वयन किया गया।।