शिक्षा सारथी अभियान के तहत 150 विद्यार्थियों को मिली शैक्षणिक सामग्री, सूद चैरिटी फाउंडेशन भिलाई और  सांचेती फाउंडेशन नागपुर की पहल

भिलाई। सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई द्वारा सांचेती फाउंडेशन, नागपुर के सहयोग से 8 जुलाई 2026 को “शिक्षा सारथी अभियान” का सफल आयोजन किया गया। अभियान के तहत नागसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कक्षा 1 से 9 तक के कुल 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को 500 नोटबुक एवं 300 स्टेशनरी किट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद बच्चों को आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को बेहतर बनाना और उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम में सांचेती फाउंडेशन, नागपुर की ओर से आसिफ मुजावर एवं नागेंद्र शर्मा, जबकि सूद चैरिटी फाउंडेशन, भिलाई की ओर से दीक्षा नागदेवे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास जायसवाल (जन सेवक फाउंडेशन) रहे।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी शिक्षकगण, स्वयंसेवकों एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि शिक्षा सारथी अभियान बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।