पंडरिया-क्रांति जलाशय के पास अतिक्रमण मुक्त कराए गए करीब 8 एकड़ में एक बार फिर हरियाली लौटेगी।ज्ञात हो कि नगर से करीब 6 किलोमीटर दूर क्रांति जलाशय के पास कक्ष क्रमांक 498 में सन 2021-2022 में लगभग 13 एकड़ में लगे पेड़ों की कटाई कर अतिक्रमण कर लिया गया था तथा जिस पर खेती की जा रही थी।वन विकास निगम द्वारा बेदखली की कार्यवाही कर इसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।जो करीब दो वर्षों तक बंजर पड़ी हुई थी।वन विकास निगम इस जमीन पर नीलगिरी का प्लांटेशन करने जा रही है।जिसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं तथा पौधों का इंतजार है।लगभग 8 एकड़ में ही प्लांटेशन किया जा रहा है ।शेष जमीन को जलाशय का डुबान मानकर खाली छोड़ दिया गया है।जहां एक बार फिर से अतिक्रमण की संभावना बनेगी।वन विकास निगम के डिप्टी रेंजर व रोपण प्रभारी आशीष पठारे ने बताया कि उक्त स्थान पर 15000 नीलगिरी के पौधे लागये जाएंगे।जिसके लिए गड्ढे खोदे जा चुके हैं।पौधे आने के बाद जल्द ही पौधे लगाए जाएंगे।







