15 अगस्त 2025 : सेजेस जामगांव आर में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ…होनहार विद्यार्थियों का किया गया सम्मान,पौधे भेंट कर अतिथियों का किया सम्मान

जामगांव आर । 15 अगस्त को सुबह भारी वर्षा के बाद भी सेजेस जामगांव आर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।प्रातः 7:45 को ध्वजारोहण के अवसर पर एसएमडीसी के सदस्य प्रतिनिधि मनीष जैन , व्यापारी संघ जामगांव आर के सदस्य अभिषेक चंद्राकर तथा प्रेमचंद जैन शाला के प्राचार्य, प्रधान पाठक व्याख्याता शिक्षक अन्य कर्मचारी व समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे ।
गब्दी निवासी शहिद भान सिंह ठाकुर की मूर्ति व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैलचित्र की पूजा अर्चन के पश्चात ध्वजारोहण किया गया ।


फिर प्रभात फेरी के पश्चात बाल सभा का मंचन किया गया जिसमें गीत , भाषण लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर का भी मंचन किया गया । सभी अतिथियों को पौधे भेट किया गया । विद्यालय के पूर्व एसएमडीसी अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र निर्मल ने भाषण में बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा विद्यालय में शिक्षा और संस्कृति एक साथ परिलक्षित हो रहा है । ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने बच्चों की प्रशंसा की । इस अवसर पर विद्यालय के सेवानिवृत व्याख्याता रोमन साहू के द्वारा बोर्ड परीक्षा 2025 में 80% प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया । प्रत्येक बच्चों को एक शील्ड और 701 रू की राशि देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंत में विद्यालय के प्राचार्य के आभार प्रदर्शन व मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा हुई इस प्रकार स्वतंत्रता दिवस 2025 का पर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।