पाटन।संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा के अधीनस्थ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मगरघटा में शाला प्रवेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । पूर्व संकुल शैक्षिक समन्वयक एवं शिक्षक ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि कक्षा 5 वीं से कक्षा 6वीं में आए नवप्रवेशी बच्चे जैसे स्कूल में प्रवेश किए कक्षा 7वीं एवं कक्षा 8वीं के सीनियर बच्चों एवं शिक्षकों ने रंगोली सजाकर उनका स्वागत किया पश्चात प्रथम दिवस ही प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान , राष्ट्रगीत , दीपमंत्र , सरस्वती वंदना , गुरु मंत्र , महापुरुषों के जीवनी का वाचन किया गया , बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए ।

पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर , आरती उतारकर मुंह मिठाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश वितरण कर भव्य स्वागत किया गया इसके साथ ही 16 जून शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिवस शाला प्रवेशोत्सव का आगाज़ 16 ज्ञान दीप प्रज्वलित कर प्रतीकात्मक रूप से किया गया एवं “स्कूल आ पढ़े बर जिनगी ला गढ़े बर”, “सब पढ़े सब बढ़े” का संदेश भी दिया गया । इस अवसर पर प्रधानपाठक कौशल प्रसाद चौबे , पूर्व CAC एवं शिक्षक ललित कुमार बिजौरा , संकुल शैक्षिक समन्वयक कुलेश्वर प्रसाद ठाकुर , प्रधानपाठक प्राथमिक शाला मगरघटा जयंत वर्मा , शिक्षिका श्रीमती अंजू वर्मा , शिक्षक कोमल ठाकुर , श्रीमती मेघा गुप्ता , श्रीमती एम. एस .खलखो ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा नियमित रूप से विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने प्रेरित किया । मध्यान्ह भोजन के समय भोजन मंत्र , संध्या के समय राज्य गीत , गायत्री मंत्र, शांति मंत्र कराया गया ।






