सेजस मर्रा में  योजना के तहत  17 छात्राओं को मिली साइकिल


शासन के सरस्वती साइकिल योजना के तहत स्वामी आत्मानंद हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम मर्रा की कक्षा 9वी की 17 छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरित किया गया शाला विकास समिति के अध्यक्ष खिलेश वर्मा ने छात्राओं को साइकिल की चाबी प्रदान की उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मैं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती  साईकिल योजना चला रही है। इस अवसर पर प्राचार्य ऐस के .त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि छत्तर सिंह वर्मा, होरीलाल वर्मा,  शाला विकास समिति के  सदस्य लालाराम वर्मा , तोपेंद्र वर्मा ,पुष्पेंद्र बंछोर, व्याख्याता जी. एल. कोसरे, के. चतुर्वेदी, चंद्रकांत  सहित छात्राओं के पालकगण उपस्थित रहे ।