बलराम यादव
पाटन। ब्लॉक के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाहंदा में बीती रात एक युवक को गंभीर हालत में झीट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर में उसे मृत घोषित कर दिया। रात्रि में यहां पर मंडाई मेला का भी आयोजन था। ग्रामीणों के अनुसार रात को सड़क दुर्घटना की चर्चा हो रही थी लेकिन सुबह जब युवक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार से हमला करने से होने वाले जख्म के निशान दिखे तो अब परिजन इसे हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के मुताबिक पाहंदा के ही उमेश यादा पिता पवन यदु उम्र करीब 17 साल जिसे कुछ ग्रामीण रात को सड़क के पास खून से लतपथ पड़े देखा। उसे तत्काल झीट अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सुबह जब परिजन युवक की शरीर पर कई गहरे चोट के निशान देखे तो हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही घटना स्थल पर युवक के मफ़लर और कनटोप भी पड़ा दिखा। इसके अलावी घटना स्थल से सड़क तक युवक घसीटते हुए पहुंचे होगे जिससे कि खून घटना स्थल से सड़क तक दिखा। अब पुलिस जांच में ही हत्या है या सड़क दुर्घटना है यह स्पष्ट जो पाएगी।







