पाटन। ग्राम – पन्दर, पोष्ट-गुजरा, तह. व थाना पाटन, जिला-दुर्ग (छ.ग.) कुणाल मारकण्डे उम्र 17 वर्ष का है, जो कि म दिनांक 02.06.2025, दिन सोमवार को सुबह 9.30 बजे के आसपास घर से निकला था, वह काला फूलपेंट एवं ग्रे कलर का टीशर्ट पहना हुआ है, जो अभी तक वापस नहीं आया है और वह मोबाइल लेकर गया है, जिसमें फोन लगाने पर स्वीच आफ बता रहा है, परिजनों ने अपने परिचितों एवं रिश्तेदारों में भी पूछताछ किया लेकिन अभी भी कुणाल लापता है।कुणाल के पिता ने पाटन थाना में सूचना दी है।







