सांतरा जलाशय शीर्ष जीर्णोंद्धार के लिए 2.98 करोड़ की स्वीकृति, किसानों को मिलेगा लाभ

पाटन । जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड स्थित सांतरा जलाशय शीर्ष कार्य के जीर्णोंद्धार के लिए 2 करोड़ 98 लाख 51 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। इस कार्य को कराए जाने से जलाशय की सिंचाई क्षमता में 122 हेक्टेयर की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 207 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।