मौर्यधवज सेन
बेलारगांव । प्रधानमंत्री के जन्मदिन से लेकर 2 अक्टुबर गांधी जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चला रही हैं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन पूरा देश में मना रहा है।इसी क्रम 27 सितंबर को बेलरगांव मडंल के साहू सदन बेलरगांव में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के 20 कार्यक्रर्ताओ ने रक्तदान किया। इस अवसर पर बेलरगांव सिहावा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने सभी रक्तवीरों का अभिनंदन स्वरूप अभार व्यक्त किया।जिला महामंत्री प्रकाश बैस ने पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सबको शुभकामनाएं दीं।बेलरगांव मडंल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने कहा कि मोदी के जन्मदिन को गांधी जयंती तक भाजपा ऐतिहासिक बना रही हैं। युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन ने युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी ,सासंद प्रतिनिधि कमल डागा,महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, नगरी जनपद पंचायत के सासंद प्रतिनिधि एवं मडंल उपाध्यक्ष मौहन पुजारी, युवा मोर्चा मडंल अध्यक्ष मौर्यधवज सेन, पूर्व मडंल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेंश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम,युवा मोर्चा महामंत्री चुममन साहू, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष दीपक साहू,मोनूसाहू,कलेशवर साहू, कैशांत गुप्ता रजंनीकांत देवागंन सहित भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रर्तागण उपस्थित थे।
