शादी के 20वे वर्षगांठ में न्योता भोजन का पूर्ण भव्य आयोजन

गिरहोला ।शा. प्रा. एवम् पूर्व माध्यमिक शाला गिरहोला में अपनी शादी की सालगिरह के उपलक्ष में पूर्ण न्योता भोजन का आयोजन अनिल टंडन पिता स्व. भोला टंडन ग्राम गिरहोला के द्वारा कराया गया। न्योता भोजन में धमधा विकास खंड शिक्षाधिकारी श्री धर्मलाल डहरिया जी के साथ बीआरसी महोदय  महावीर वर्मा भी पधारे जिनका शॉल और फल देकर सम्मान किया गया।

इस न्योता भोज कार्यक्रम में ग्राम गिरहोला के  कुंजलाल बंजारे, उमेश बंजारे,तिलक दास वैष्णव उपस्थित रहे  मोती लाल टंडन तथा कक्षा 8वी के बच्चों का विदाई समारोह का कार्यक्रम हुआ जिसमे
उपसरपंच जावेंद्र बंजारे,शाला समिति के सदस्य गण,पूर्व माध्य. शाला के प्रधान पाठक  संगीता चौधरी, संकुल समन्वयक  राहुल वासनिक, संकुल सेमरिया के संकुल समन्वयक सूर्यकांत हरदेल,प्राथमिक के प्रधान पाठक  भुवनेश्वर प्रसाद साहू मिडिल स्कूल के शिक्षक साकेत कुमार सोनी,  दामेश्वरी ध्रुवे,  सोफिया जोसेफ, चंद्रिका सहारे,  रामहीन उइके और प्राथमिक शाला के शिक्षक  ओमप्रकाश टिकरिहा,  शकुंतला कुजूर, धनलक्ष्मी सूर्यवंशी स्वीपर  हेमिन बाई का सहयोग रहा। अनिल टंडन द्वारा कराए गए इस न्योता भोज का उद्देश्य सामाजिक सदभाव बढ़ाने के साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था |