पाटन।
भगवान श्री रामचन्द्र जी की अयोध्या में द्वितीय स्थापना दिवस पर दिनांक 31/12/2025 को ग्राम सेलूद के शीतला मंदिर परिसर पर दुर्गा उत्सव समिति शीतला पारा एवं मोहल्ला वासियों द्वारा 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश यादव, श्री चूरामन यादव, श्री नारायण वर्मा, श्री कृष्ण कुमार साहू महामंत्री भाजपा पाटन मंडल, श्री कालेश्वर शुक्ला, श्री अनिल बनपेला, श्री राजेन्द्र वर्मा , श्री मेघुराम साहू सहित शीतला पारा दुर्गा उत्सव समिति एवं मोहल्ला वासी उपस्थित हुए।







