पाटन। अमलेश्वर थाना के अंतर्गत शामिल ग्राम जामगांव एम में आज एक 22 वर्षीय युवक दुर्गेश पिता रेखूं ठाकुर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। अमलेश्वर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।







