दंतेवाड़ा :-जिले के सर्हदिय क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवानो ने नक्सलियों के मंसूबो को नाकाम करने में सफलता हासिल की है। जवानो ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो के आईडी बम को ढूंढ कर निष्क्रिय कर दिया है।


मामला गुरूवार की सुबह का बताया जा रहा है जब 231 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले हुए थे। इस वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र में कमाण्डेंट सुरेन्द्र सिंह, एके देशबन्धु , मुकेश कुमार चौधरी व उप कमाण्डेंट के नेतृत्व में निकली हुई थी, जब सुरक्षाबलों की टुकड़ी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए कोण्ड़ासांवली से कमारगुड़ा कैम्प की ओर क्षेत्र निकासी करते हुए जा रहे थे, इस दौरान बम्ब निरोधक दस्ता की टीम को आई०ई०डी० लगे होने का संकेत मिला उसके उपरांत एके देशबन्धु सहायक कमाण्डेंट द्वारा ड्यूटी पार्टी को सर्तक किया व संदिग्ध ईलाके की बारीकी से छान-बीन करने पर 01 जिंदा आई०ई०डी० टिफिन बम्ब प्रेशर मेकानिज्म वजन लगभग 10 किलोग्राम को सफलतापूर्वक बरामद कर सुरेन्द्र सिंह कमाण्ड़ेंट 231 वीं वाहिनी के निगरानी में बम्ब निरोधक दस्ता टीम द्वारा बम्ब को निष्क्रिय किया गया ।

इससे पूर्व में भी माओवादियों के द्वारा इस वाहिनी के परिचालनिक क्षेत्र में कई आईईडी व स्पाईक्स लगाकर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया है, परन्तु जवानों द्वारा अपनी ड्यूटी का सर्तकतापूर्वक निर्वाहन करने के कारण माओवादियों के मंसूबों को लगातार नाकाम किया जा रहा है। 231 बटालियन द्वारा अभी तक थाना अरनपुर (दंतेवाड़ा) जगरगुण्ड़ा (सुकमा) में कुल 133 आई०ई०डी० को सफलतापूर्वक बरामद किया गया है।






