24 हितग्राहियों का नसबंदी किया गया


पंडरिया-नगर के समुदायीक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को सीएमएचओ कवर्धा डॉ.बी.एल.राज के कुशल मार्गदर्शन में नव पदस्थ बीएमओ डॉक्टर अनामिका पटेल के कुशल नेतृत्व में परिवार नियोजन कार्यक्रम अंतर्गत स्थाई विधि चाहने वाले हितग्राहियों का एक दिवसीय पुरूष नसबंदी ऑपरेशन रखा गया था। जिसमे इस वर्ष का पहला शिविर आयोजित किया गया।शिविर में अब तक का सर्वधुक 24 पुरुष हितग्राहियों का सफलतापूर्वक पुरूष नसबंदी ऑपरेशन डीएचओ डॉक्टर सतीश चंद्रवंशी द्वारा किया गया। उक्त ऑपरेशन को सफल बनाने में ओटी प्रभारी विनिष जॉय, काउंसलर निर्मल जॉन एक्का, संजय गुप्ता, दीना यादव उपस्थित रहे। ऑपरेशन में जेम्स जॉन ,आशुतोष शर्मा का विशेष सहयोग रहा।