ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ सेलूद में 24 कुंडिय गायत्री शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ…पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूजा अर्चना कर की शुरुआत


पाटन। ग्राम सेलूद में 2 से 5 फरवरी तक आयोजित 24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ की शुरुआत आज हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण कर दीप जलाकर शुरुआत किया। गायत्री शक्ति पीठ आमालोरी के संयोजक अशोक सिंह ने स्वागत भाषण दिया। संचालन खेमलाल साहू ने किया। इस अवसर पर संजय यदु, सत्यभामा बंछोर, अजय राजपूत, चंचल यादव, सुरेंद्र बंछोर, जयश्री वर्मा, अश्वनी साहू, जवाहर वर्मा, कौशल चंद्राकर, रवि बघेल, उमेश साहू, खिलावन चंद्राकर, शीतल चंद्राकर सहित अन्य मौजूद रहें ।