24 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन पाटन में , 28 और 29 सितंबर के खिलाड़ी दिखाएंगे दम…….पांच संभाग के खिलाड़ी होंगे शामिल

पाटन। 24 वीं शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन पाटन में , 28 और 29 सितंबर को किया जा रहा है। 28 सितंबर शनिवार सुबह 11:00 बजे से रेस्ट हाऊस के पीछे (खेल मैदान) में प्रतियोगिता की शुरुआत की जाएगी। इस प्रतियोगिता में अंदर 17 ओर अंडर 19 के पांच भाग के खिलाड़ी शामिल होंगे। बालक और बालिका दोनो वर्ग का लिए यह स्पर्धा आयोजित है। खिलाड़ी शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल होंगे।

अध्यक्षता – विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा करेंगे विशिष्ट अतिथि – गजेन्द्र यादव विधायक – दुर्ग शहर होंगें इसके अलावा अन्य अतिथियों में जितेन्द्र वर्मा अध्यक्ष जिला भाजपा दुर्ग, श्रीमती हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन, लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन होंगे।

प्रतियोगिता का पुरस्कार एवं समापन समारोह 30 सितंबर सोमवार को सुबह 11:00 बजे से स्थानः रेस्ट हाऊस के पीछे खेल मैदान में होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चन्द्राकर विधायक – दुर्ग ग्रामीण उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य ग्रामीण एवम अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण होंगे। अध्यक्षता गजेन्द्र यादव विधायक – दुर्ग शहर करेंगे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती हर्षालोकमणी चन्द्राकर जिला पं. सदस्य दुर्ग, श्रीमती राम बाई सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष मध्य पाटन, लोकमणी चन्द्राकर मण्डल अध्यक्ष उत्तर पाटन, लालेश्वर साहू मण्डल अध्यक्ष दक्षिण पाटन होंगे। खेल प्रभारी पोखन साहू ने बताया की यह आयोजन जिला प्रशासन व शालेय शिक्षा विभाग दुर्ग द्वारा किया जा रहा है।