पाटन। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 70 वर्ष के ऊपर उम्र वाले बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष निक्की भाले, केवल देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, रानी बंछोर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बी कठौतिया सहित अन्य मौजूद रहें।





