चलने में पूर्णतः असमर्थ 25 वर्षीय दिव्यांग केशव यादव मतदान करने पहुंचा बूथ

जशपुर। चुनाव को यूहीं नहीं लोकतंत्र कहा पर्व का जाता है। मतदाता इसमें अपनी भागीदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। चाहे वह युवा हो या वृद्ध या दिव्यांग। सभी को अपने मूल्यवान मताधिकार का प्रयोग करना है। दिव्यांगों का उत्साह भी देखते बन रहा है। ऐसी ही तस्वीर पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र मटपहाड़ से आ रही है। जिसमें 25 वर्षीय दिव्यांग युवा केशव यादव वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे हैं। उनका कहना है कि वोट प्रत्येक मतदाता की ताकत है। अपने मताधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए।