तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में 2505 आवेदन मिले, 2230 का मौके पर निराकरण, शेष 275 आवेदन का भी जल्द निराकरण करने निर्देश, तहसील परिसर में हुआ आयोजन


पाटन । तहसील स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन शनिवार को तहसील परिसर पाटन में किया गया। इस शिविर में कुल 2505आवेदन मिले। जिसमे से 2230 आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा 275 आवेदन पर निराकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, पार्षद निक्की भाले, आभास दुबे, सहित अन्य पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सबसे पहले एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वय ग्रामीण जो आवेदन देने आए थे उनका आवेदन लेकर उस पर अधिकारियो को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया की शिविर में फौती, नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, बंदोबस्त त्रुटि, सहित आय , जाति निवासी प्रमाण पत्र बनाने वाले आवेदक सबसे ज्यादा थे। इस असवर पर सबसे ज्यादा आवेदन आधार नंबर प्रविष्टि, मोबाइल नंबर प्रविष्टि, सहित फौती , बंटवारा और ऋण पुस्तिका में त्रुटि सुधार से सबंधित आवेदन मिले। सभी आवेदन पर तत्काल विचार करते हुए जिस आवेदन का मौके पर निराकरण हो सकता था उसका निराकरण मौके पर किया गया। वही कुछ आवेदन के निराकरण के लिए समय सीमा तय किया गया। इस असवर पर सीईओ मुकेश कोठारी, तहसीलदार प्रकाश सोनी, तहसीलदार वीना वर्मा, नायब तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, मनोज रस्तोगी, मोहन देवांगन, जैनेंद्र गंजीर, लीलेश वर्मा, सहित ब्लॉक के सभी विभाग प्रमुख मौजूद रहे।