ग्राम सोनपुरी में बाबा गुरु घासीदास की 268 वीं जयंती भव्य रूप से मनाया गया


पंडरिया । नगर से सटे गांव सोनपुरी में बाबा गुरु घासीदास की 268 वीं जयंती भव्य रूप से मनाया गया।
जिसमें बाबा जी का उपदेश को बताया गया। मानव मानव एक समान,जीव हत्या मत करो आदि उपदेशों को बताया गया । उसके बाद बाइक रैली निकाली गई ।रैली के पश्चात बाबा जी का श्वेत झंडा चड़ाया गया। साथ ही पंथी नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमें बाबा जी का पूर्ण जीवन चरित्र को बताया गया ।पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण सभी ग्राम वासियों को किया गया।बाबा जी की इस जयंती के आयोजन पर मुख्य रूप से सुनील पात्रे,उदय कोशले,भागीरथी पात्रे, अजय बंजारे,प्रदीप,गोपी, रामलोचन टंडन, रामप्रसाद लहरें धर्मेन्द्र भास्कर ,सुरेंद्र, निलेश ,अखिलेश पात्रे ,दिनेश कोशले, रवि भास्कर,जितेंद्र सुनील,भास्कर ,दीपक,अमित, प्रवीण ,जशवंत एवम् समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।