ग्राम केसरा में गुरु घासी दास जी की 268 वीं जयंती मनाई गई

पाटन

गुरु घासीदास जी की 268वी जयंती केसरा के दानी पारा में धूमधाम से मनाई गई, सबसे पहले गुरुगद्दी की पूजा अर्चना कर सत्य के प्रतीक सफेद ध्वज लगाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच भागवत सिन्हा ,ने कहा गुरु घासीदास जी ने मनखे मनखे एक समान का नारा देकर छत्तीस गढ़ में एकता और भाई चारे को लोगो में जागृत कर शांति और सौहार्द का निर्माण करने में अपना सर्वस्व जीवन समर्पित किया है, उक्त अवसर पर बंजारी कुरूद वाले कार्यक्रम आयोजित किया गया था।इस अवसर पर परमेश्वर निषाद,मुन्ना पाल, अंगेेश सिन्हा,संतोष सिन्हा, विष्णु निषाद,नारद सेन,चतुर सिन्हा राजेश निषाद, पंचू टंडन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।