हरेली के अवसर पर पंडरिया,महका व कुंडा में रोपे गए 30 पौधे


पंडरिया।एक पेड़ एक जिंदगी अंतर्गत क्षेत्र में लगातार पौधा लगाने का कार्य जारी है।पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया व महका द्वारा ग्राम महका के गौठान परिसर में हरेली पर्व के अवसर पर 27 पौधे लगाकर हरेली त्योहार मनाया गया।जिसमें नीम, करंज, गुलमोहर, आम कटहल सहित अनेक छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।समिति के सादस्यों द्वारा क्षेत्र में लगातार पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित कर विभन्न अवसरों पर पौधा रोपण के लिए आग्रह किया जा रहा है।जिससे क्षेत्र के पौधों की सुरक्षा के लगातार पौधारोपण हो रहा है।इस अवसर पर समिति के मोहन राजपूत, अनुराग सिंह ठाकुर, चंद्रप्रकाश राजपूत, एस. एल. कुर्रे, गोविंद रजक, हमीद खान, महका से गणेश यादव, सुनील चन्द्राकर,लुकेश चन्द्राकर, दिलीप चन्द्राकर,श्रवण यादव, बिजेंद्र यादव, नीतीश चन्द्राकर,महेंद्र रजक, रोहित रजक एवं बच्चे उपस्थित थे।इससे पूर्व नगर के कुशालबन्द तालाब में अमित सोनी ने अपनी धर्मपत्नी यशोदा सोनी व आरुष सोनी के साथ बरगद व पीपल का पौधा रोपित किया।साथ ही इसे सुरक्षित कर लोगों से हर अवसर पर पौधारोपण करने की अपील की।
कुंडा में रोपे गए तीन पौधे- पर्यावरण संरक्षण समिति हरियर कुंडा द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम हरेली त्योहार के अवसर में कवर्धा रोड कुंडा में किसान मित्र कृषि केंद्र, रामनाथ चंद्राकर और लाला साहू के घर के सामने कदंब का 3 पौधा रोपित कर संरक्षित किया गया। इस अवसर पर तोमन ठाकुर, नंदेश्वर ठाकुर, हेमंत वर्मा, इंद्रजीत मंडलोई, नीलम धनकर, चंद्रहास यादव, ताजेन्द्र साहू,दुष्यंत यादव, केशव चंद्राकर, रमन चंद्राकर, राजेंद्र यादव, मोहन साहू, मेलू साहू और लाला साहू उपस्थित रहे।